पूर्णिया बिहार 26 मई 26 *कैदियों को मिले इंसाफ और साफ पानी: जेल पहुंचे विधिक सेवा सचिव*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर आज सचिव सुनील कुमार ने केंद्रीय कारा, पूर्णिया का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों के रहन-सहन, साफ-सफाई और खान-पान का जायजा लिया गया। गर्मी को देखते हुए सचिव ने कारा प्रशासन को शुद्ध पेयजल की पुख्ता व्यवस्था के सख्त निर्देश दिए।
बंदियों को बताया गया कि मुकदमे की पैरवी के लिए वकील की जरूरत होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता मिलेगा।
सचिव ने कारा प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रथम दृष्टया किशोर लगने वाले बंदियों को चिह्नित कर सूची किशोर न्याय परिषद को भेजी जाए। साथ ही, जो बंदी कुल सजा का आधा या एक-तिहाई हिस्सा विचाराधीन कैदी के रूप में काट चुके हैं, उनकी भी सूची बनाकर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*