रिपोर्ट :- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
पीरपैंती 11 जुलाई 2023*मंदिरों में अचानक नंदी बाबा पीने लगे पानी और दूध।
पीरपैंती प्रखंड के लगभग मंदिरों में दोपहर से नंदी भगवान की मूर्ति अचानक पानी और दूध पीने लगे, आस्था कहें या अंधविश्वास। लेकिन महिलाओं ने इसे अंधविश्वास नहीं माना। महिलाओं का कहना है कि मैंने चम्मच से दूध पिलाया और पानी पिलाया तो नन्दी बाबा ने पी लिए। सबसे पहले शेरमारी बाजार स्थित शिवालय में ,बुढ़िया काली स्थान में ,ठाकुरबारी में, बाबा मनोकामना नाथ में भी ऐसी जानकारी मिली। वहीं भक्तों का भीड़ जमा रहा। विशेषकर महिलाएं और बच्चों ने अपने हाथों से दूध और पानी पिला रही थी। नंदी भगवान भोले शंकर की जयकारा लगा रही है ।कुछ महिलाओं ने बताया कि बाबा नंदी को मैंने दूध पिलाया। सुमन मिश्रा ,गणेश मिश्रा, मुन्नी देवी ,ललिता देवी ,शोभा देवी ,अनुष्का कुमारी ,मुन्नी मिश्रा, इत्यादि ने बताया कि सही में नंदी बाबा दूध पी रहे हैं ।देखते ही देखते हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ दूध व पानी पिलाने के लिए मंदिरों कि ओर दौड़ पड़ी।थो 8:00 बजे तक मंदिरों में भीड़ लगी हुई है। कुछ लोग भगवान शिव कि कृपा मान कर पूजन अर्चन सुरु कर दिए हैं।
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा: