पटना22अक्टूबर25*AICC बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारू के साथ श्री लालू प्रसाद यादव एवं श्री तेजस्वी यादव के साथ चुनावी चर्चा हुई।
आज AICC बिहार प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावारू के साथ श्री लालू प्रसाद यादव एवं श्री तेजस्वी यादव के साथ बेहद सकारात्मक मुलाकात हुई। बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है एवं मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
बिहार में भाजपा द्वारा महागठबंधन में फूट डालने एवं माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रायोजित कैंपेन चलाया गया। ऐसा माहौल बना दिया गया जैसे महागठबंधन में आपस में फूट डल गई है।
243 सीटों में 5-7 सीटों पर स्थानीय नेताओं एवं समीकरणों के कारण कई बार फ्रेंड्ली फाइट जैसी परिस्थिति बन जाती है। यह बहुत छोटी संख्या है परन्तु इसे लेकर मीडिया में महागठबंधन के खिलाफ कैंपेन चला दिया गया जबकि असलियत में कोई भी परेशानी नहीं है।
बिहार अब बदलाव चाहता है एवं पूरे बिहार की जनता समझ रही है कि प्रदेश में इंडिया गठबंधन की जीत देश एवं प्रदेश के हित में है।

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ