पंजाब6अक्टूबर*विपन कुमार पर कातिलाना हमले की जांच एएसआई रेशम सिंह कर रहे हैं
अबोहर, 6 अक्तूबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह ने बताया कि सप्पांवाली निवासी विपन कुमार उर्फ बब्बु पुत्र वजीरचंद पर हुए हमले के मामले जांच एएसआई रेशम सिंह कर रहे हैं। जो भी सच्चाई सामने आयेगी उसके आधार पर अगली कार्यवाई की जायेगी। गौरतलब है कि गांव सप्पांवाली निवासी विपन कुमार उर्फ बब्बु पुत्र वजीरचंद वासी सप्पांवाली जो सिविल अस्पताल में दाखिल है। उसका ईलाज जारी है। विपन कुमार ने जानकारी देेते बताया कि उसी के गांव के रहने वाला विनोद कुमार पुत्र हरीराम ने उसके चाचे के घर में घुसकर गंडासी से कातिलाना हमला किया। उसने बहुत मुश्किल से अपनी जान बचाई। विपन कुमार ने बताया कि विनोद कुमार अक्सर उसे ताने मारता है कि उनके परिवार की एक लड़की घर से फरार हुई थी। जिसके चलते उसे तंग परेशान करता था। विनोद कुमार ने अपनी पुरानी रंजिश निकालने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर विपन कुमार पर कातिलाना हमला किया और यह भी कहा कि हमने तुम्हारे परिवार की एक लड़की को भगा दिया है ओर दूसरी भी भगायेंगे। लड़की बालिग होने के कारण पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। मामले थाने में है। विपन कुमार ने मांग की है कि विनोद कुमार पर सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो: 5 घायल विपन कुमार व आरोपी विनोद कुमार व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*
वाराणसी24जुलाई26*करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*