पंजाब6अक्टूबर*अमरपुरा हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेजा,अब तक 6 आरोपी काबू किये, बाकी फरार
अबोहर, 6 अक्तूबर (शर्मा): अबोहर दिहाती बल्लुआना डीएसपी अवतार सिंह, थाना बहाववाला प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी व पुलिस पार्टी ने अमरपुरा हत्याकांड में नरेश चौधरी पुत्र मदन लाल, सोनू उर्फ संजय पुत्र राम प्रताप दोनों वासी अमरपुरा , अमन पुत्र सुरिन्द्र कुमार वासी भागू को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया है। डीएसपी अवतार सिंह देहाती ने बताया कि इस मामले में पहले तीन आरोपी लवप्रीत उर्फ लवदीप पुत्र गुरदास सिंह, प्रदीप उर्फ छोटू पुत्र अजीत वासी भागू व नरिन्द्र कुमार उर्फ अश्वनी पुत्र मंगतू राम को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों को पकडने के लिये पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। उन्होने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जायेगा।
गौरतलब है कि मृतक राम कुमार की बेटी लक्ष्मीबाई के बयानों के आधार पर थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 134, 22.09.2021 भांदस की धारा 302, 323, 506, 148, 149 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो: 6 आरोपियों को ले जाती पुलिस
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*
वाराणसी24जुलाई26*करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और हीरे की ज्वेलरी के साथ दो युवक गिरफ्तार
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*