पंजाब29जून22*मैट्रो कालोनी वैल्फेयर एसोसिएशन ने एक्सईएन को सौंपा मांगपत्र, जल्द किया जाये बिजली समस्या का निवारण
अबोहर, 29 जून (शर्मा/सोनू): मैट्रो कालोनी वैल्फेयर एसोसिएशन ने चेयरमैन अंग्रेज कुमार मेघवाल, प्रधान प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में आज सबडिवीजन नं. 2 के एक्सईएन को मांगपत्र सौंप कर मैट्रो कालोनी में बिजली समस्या का निवारण करने की मांग की है। मांगपत्र में कहा गया कि कंधवाला रोड पर स्थित मेट्रो कालोनी में बिजली के ज्यादा लोड़ के चलते व कॉलोनी में बिजली विभाग द्वारा अलग-अलग बिजली ट्रांसफार्मर न रखे जाने के कारण यहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 200 परिवारों से अधिक मैट्रो कॉलोनी में रहते हैं। आए रोज पर्याप्त मात्रा में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में बिजली नही पहुंच पा रही है, जो सप्लाई मैट्रो कॉलोनी को दी जाती है वह चंडीगढ़ मोहल्ला एवं कंधवाला रोड़ पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर से ही दी जा रही है, जो कि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही हो पाती। कारण उन पर पहले ही लोड अधिक होने के कारण कॉलोनी के परिवारों के उपकरण या तो कम अधिक बिजली के कारण रोशन नही हो पाते या फिर जल जाते हैं। इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि इस भीषण गर्मी में कॉलोनी के समस्त परिवारों को रोज-रोज आ रही परेशानी से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर रमन गोयल, सुमन रानी, मनोज अनेजा, रमन गोयल, पृथ्वी राज, बलदेव शर्मा, मनजीत जसूजा आदि मौजूद थे।
फोटो:1, मैट्रो कालोनी निवासी जानकारी देते व एक्सईएन को मांगपत्र सौंपते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!