पंजाब29जून22*900 के करीब लोगों ने लोड बढ़वाने के लिए अबोहर सबडिवीजन में दाखिल की फाईलें
अबोहर, 29 जून (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री ने कम लोड दर्ज करवाकर ज्यादा लोड चलाने वाले लोगों के घरों में छापेमारी की गई थी। इस मामले में नई आबादी, तारा स्टेट सहित कई इलाकों में फ्लाईंग ने छापे मारकर लाखों रूपये की रिकवरी की थी। जिसके बाद लोगों ने अपने बिजली के लोड बढ़वाने के लिए सबडिवीजन में फाईलें दाखिल करवाई। एक्सईएन सुरेश कुमार, एसडीओ राजीव ग्रोवर व खुईयांसरवर के एसडीओ बलदेव सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने अपना लोड बढ़वाना है वह फाईल भरकर लोड बढ़वा सकते हैं। ताकि हमें भी उस क्षेत्र के लोड के बारे में पता चल सके और उस हिसाब से वहां ट्रंासफार्मर रखा जाये। इससे लोगों को बिजली की समस्या नहीं आयेगी। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 900 लोगों ने फाईल दाखिल करवाई हैं।
फोटो:2, जानकारी देते एक्सईएन व एसडीओ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*