पंजाब27मार्च*नशा तस्करों व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह
अबोहर, 27 मार्च (शर्मा): शहर में लूटपाट व नशा तस्करी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उक्त विचार व्यक्त करते हुए डीएसपी संदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों व दुकानों के बाहर कैमरे जरूर लगायें ताकि आरोपियों की जल्दी पहचान हो सके। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि आपके इलाके में कोई भी नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। थाना नं. 1 में रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो।
फोटो:5, डीएसपी संदीप सिंह व थाना प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*