पंजाब27मार्च*दो बच्चों का बाप दो बच्चों की मां को लेकर हुआ फरार
पत्नी सविता देवी पुलिस से की मांग उसके पति को ढंूढा जाये और आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ कार्यवाई की जाये
अबोहर, 27 मार्च (शर्मा): गांव दौलतपुरा निवासी सविता रानी पत्नी प्रेम कुमार ने थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर को एक प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की है कि उसके पति प्रेम कुमार वासी दौलतपुरा जो दो लड़कियों का पिता है उसे उसकी प्रेमिका सुनीता रानी पत्नी महेंद्र कुमार दो बच्चों की मां है तथा एक बच्चा होने वाला है वह उसके पति को लेकर फरार हो गई। उसका पति प्रेम कुमार घर से सोना व नगदी लेकर फरार हो गया है। सविता रानी ने बताया कि उसकी दो छोटी बेटियां हैं उन्हें छोड़कर फरार हो गया है। उसके खिलाफ बनती कार्यवाई की जाये। अगर पुलिस ने सुनीता रानी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की तो वह थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी और मुख्यमंत्री द्वारा जारी किये हैल्पलाईन पर शिकायत करेगी।
फोटो:3, जानकारी देती सविता रानी व उसकी सास व बच्चियां। फाईल फोटो प्रेम कुमार व सुनीता रानी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*