पंजाब27मार्च*10वीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसला कर लेजाकर बलात्कार करने वाले दो आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 मार्च (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर लेखराज, एएसआइ कृष्ण लाल ने 10वीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसला कर लेजाकर बलात्कार करने वाले दो आरोपी अरमान उर्फ महेंद्र पुत्र बृज लाल, संजय उर्फ सैलेंद्र पुत्र कृष्ण लाल वासी चक 9 एलएनपीपीएस जिला गंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया जहां उन्होंने अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर लेखराज, एएसआइ कृष्ण लाल व अन्य पुलिस पार्टी 10वीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसला कर लेजाकर बलात्कार करने वाले दो आरोपी अरमान उर्फ महेंद्र पुत्र बृज लाल, संजय उर्फ सैलेंद्र पुत्र कृष्ण लाल वासी चक 9 एलएनपीपीएस जिला गंगानगर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।
एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि लड़की के 164 के बयान अदालत में करवाए जायेंगे। लड़की का मेडीकल करवाया गया है। मिली जानकारी अनसार लड़की के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 16, 24.03.22 नगर थाना 2 में भांदस की धारा 376, 363, 366ए पोस्को एक्ट 3-4 2012 के तहत अरमान उर्फ महेंद्र पुत्र बृज लाल, संजय उर्फ सैलेंद्र पुत्र कृष्ण लाल वासी चक 9 एलएनपीपीएस जिला गंगानगर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महेंद्र कुमार शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। मामले की जांच एएसआई कृष्ण लाल कर रहा है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*