April 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं... AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*

पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*

पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*
* राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की बगावत ने आम आदमी पार्टी को बैकफुट पर धकेल दिया है।
* बीजेपी के ऑपरेशन के बीच पंजाब कांग्रेस चीफ ने और सनसनीखेज बनाया दिया है।
* उन्होंने कहा है कि कहीं ऐसा न हो कि 50 एमएलए चले जाएं।
* पंजाब में आप के पास 94 विधायक हैं।
* कांग्रेस के पास 16 और बीजेपी के पास दो विधायक हैं।
*आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है।*
* बीजेपी के ‘ऑपरेशन’ की भनक किसी को नहीं लग पाई।
* दिल्ली गंवाने के बाद पंजाब बचाने और गुजरात में विस्तार के लिए मेहनत कर रहे अरविंद केजरीवाल को ताजा घटनाक्रम ने तगड़ी चोट दी है।
*आम आदमी पार्टी को लगे सियासी झटके के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है.*
* पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दावा किया कि सिर्फ सात सांसद ही नहीं बल्कि 50 विधायक भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं.
* वडिंग ने कहा कि जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता है.
*अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली को कांग्रेस से छीना था।*
* आप से फिर दिल्ली बीजेपी ने ले लिया लेकिन कांग्रेस नहीं उभर पाई।
* पंजाब में आप ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया।
* गुजरात के आप ने कांग्रेस के ही वोट बैंक में सेंध लगाई और फिर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया।
* कांग्रेस की हैसियत राज्य विपक्षी दल की भी नहीं बची।
* पहली बार उसे नेता विपक्ष पद भी गंवाना पड़ा।
* गुजरात में अभी तक केजरीवाल यह कहते आए हैं कि कांग्रेस को वोट देना बेकार है।
* उसके विधायक बीजेपी में चले जाएंगे। दोनों में पति-पत्नी का रिश्ता है।
*छह राज्यसभा सांसदों की बगावत और एक साथ उनके बीजेपी में जाने से अरविंद केजरीवाल शायद ही अब यह बोलकर निशाना साधा पाएंगे।*

Taza Khabar