पंजाब26अप्रैल*निहालखेड़ा हत्याकांड में 9 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
बाकी आरोपियों को पुलिस द्वारा पकडऩे के लिए छापेमारी जारी : डीएसपी जोरा सिंह
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा): निहालखेड़ा ब्राह्मण परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कुछ लोग घायल हुए थे। डीएसपी फाजिल्का जोरा सिंह व थाना बोदीवाला खुईखेड़ा ने इस मामले में हंसराज पुत्र ओमप्रकाश वासी निहालखेड़ा के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 37, 22.04.2022 भांदस की धारा 302, 323, 148, 149 के तहत राजिंद्र कुमार, रमन कुमार, मोहिंद्र शर्मा पुत्र साबू राम, शाम लाल, गौरव पुत्र कुलवंत, पंकज पुत्र राजिंद्र कुमार, गौरव पुत्र रमन कुमार, कुलवंत कुमार पुत्र छबील दास, लीलाधर पुत्र छबीलदास, राम कृष्ण पुत्र लीलाधर, विनोद कुमार पुत्र लीलाधर, भाना राम पुत्र श्योपत राम, जतिंद्र कुमार पुत्र प्रकाश, मोनिका पत्नी कृष्ण, सपना पत्नी विनोद कुमार, कुलभूषण पुत्र भगवान दास, दाना राम पुत्र भूराराम, संजय कुमार पुत्र दाना राम, शशिकांत व 5-6 अज्ञात पर मामला दर्ज किया था। डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि इस मामले में 9 आरोपी कुलवंत कुमार पुत्र छबीलदास, विनोद कुमार पुत्र लीलाधर, रामकृष्ण पुत्र लीलाधर, लीलाधार पुत्र छबीलदास, भाना राम पुत्र श्योपत राम, गौरव शर्मा पुत्र कुलवंत कुमार, संजय उर्फ प्रवीण पुत्र दाना राम, सपना पत्नी विनोद कुमार, मोनिका उर्फ मोना शर्मा पतनी रामकृष्ण वासी निहालखेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। रिमांड के बाद महिलाओं को फिरोजपुर जेल जबकि पुरूषों को फाजिल्का जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। इस मामले में घायल महिला नेहा जो गर्भवती थी उसका बच्चा व महिला दोनों सुरक्षित हैं। घायलों को ईलाज चल रहा है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें मंगतराम की मौत हो गई थी।
फोटो:2 जानकारी देते डीएसपी जोरा सिंह व पकड़े गए आरोपियों की फाईल फोटो
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात24अगस्त2026*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश