पंजाब26अप्रैल*ट्रक चालक की लापरवाही से तीन की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
-आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा : थाना प्रभारी मनोज कुमार
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा): आज सुबह करीब 7.30 बजे सुरिंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी गुरूकृपा गली नं.3 अबोहर व दो बहन भाई हैप्पी व पूजा पुत्र टेकचंद वासी हनुमानगढ़ अबोहर पहुंचे थे। उन्हें लेने के लिए सुरिंद्र कुमार अपने मोटरसाईकिल पर अड्डे से घर लेकर आ रहा था। एक तेल ट्रेंकर चालक ने लापराही से टेंकर उनके ऊपर चढ़ा दिया जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इस मामले की सूचना नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शवों को अपने कब्जे में लिया। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह ने रामप्रकाश पुत्र लेखराज के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। ट्रक चालक के खिलाफ भांदस की धारा 304, 427आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:6, दुर्घटना के बाद मृतकों के शव व जांच करती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 26 अक्टूबर 26*आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हुए पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, टिकट मिलने पर अधूरे कार्य पूरे करने का किया दावा
मथुरा 26 अक्टूबर 26* 2 वर्ष की बच्ची कि पानी में डूबने से दर्दनाक मौत*
मथुरा 26 अक्टूबर 26* जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*