पंजाब25सितम्बर2023*विधायक संदीप जाखड़ ने लांच की मैराथन के लिए टी- शर्ट
नशों के विरुद्ध जागरूकता हेतु ‘दा जाखड़ ट्रस्ट’ द्वारा चौथी अबोहर मैराथन 15 अक्टूबर को
अबोहर, 25 सितम्बर (शर्मा/सोनू): युवाओं को नशों से दूर खेलों की ओर अग्रसर करने हेतु ‘दा जाखड़ ट्रस्ट’ द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रस्ट द्वारा इसी 15 अक्टूबर को अबोहर मैराथन का आयोजन किया जा रहा हैं, जानकारी देते हुए विधायक संदीप जाखड़ में बताया कि पिछले वर्षों करवाई गई मैराथन के सकारात्मक मंचन को देखते हुए इस बार भी मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसकी आज टी शर्ट लांच की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में दो प्रकार की कैटेगरी रखी गयी है जिसमे पांच किलोमीटर व दस किलोमीटर की दौड़ है। विजेताओं को तकरीबन तीन लाख के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा ओर इस दौड़ की रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 100 रुपए रखी गई है एंव इस मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ट्रस्ट द्वारा मेडल, रिफ्रेशमेंट व टीशर्ट उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। 10 किलोमीटर वाली इस मैराथन में पूरे भारत के एथलीट और 5 किलोमीटर वाली मैराथन में केवल जिला फाजिल्का के प्रतिभागी भाग ले सकते है। संदीप जाखड़ ने सभी शहरवासियों से एवं सभी खेल प्रेमियों से अपील की है इस मैराथन दौड़ की रजिस्ट्रेशन शुरू की जा चुकी है और क्षेत्रवासी इस मैराथन में बढ़ चढक़र हिस्सा ले।
फोटो:6, टी-शर्ट लांच करते विधायक जाखड़ व टीम।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,