पंजाब25नवम्बर*15 पेटी शराब आरोपी पुलिस रिमांड के बाद आरजी जेल भेजे
अबोहर, 25 नवंबर (शर्मा): नगर थाना 1 के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गुरनाम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गौरव कुमार पुत्र कालू राम वासी गली नं. 3 जम्मू बस्ती अबोहर व हनी अनेजा पुत्र कृष्ण लाल गली नं.5, धर्मनगरी अबोहर को 15 पेटी राजस्थान अंग्रेजी शराब सहित काबू किया था। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें आरजी जेल भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गुरनाम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सीडफार्म चौक मलोट रोड पर खड़े थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि गौरव कुमार, हनी अनेजा, मदन लाल राजस्थान से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं अगर छापा मारा जाये तो भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। 15 पेटी शराब सहित दो आरोपी गौरव व हनी अनेजा को काबू किया। जबकि तीसरा आरोपी मदन लाल पुत्र बृजलाल वासी धर्मनगरी फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।
फोटो 2: जानकारी देते डीएसपी संदीप सिंह व काबू किये गये आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*