पंजाब25नवम्बर*शहर में बढ़ रही चोरियों व लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी
अबोहर, 25 नवंबर (शर्मा): फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह, एसपीडी अजय राजवीर सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर शहर में बढ़ रही चोरियों व लूटपाट पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी नाकाबंदी के निर्देश जारी किये गये हैं जिसके तहत नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व पीसीआर की टीम व अन्य फोर्स ने कड़ी नाकाबंदी चौकों पर कर रखी है। पुलिस पार्टी बिना नंबरी, बिना दस्तावेज व मोटरसाईकिल पर मोबाईल सुनने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। मलोट चौक अबोहर में पीसीआर 13, 14, एएसआई रिछपाल सिंह, एएसआई बलवीर सिंह भट्टी व अन्य पुलिस पार्टी ने कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। इसके अलावा सब्जी मंडी वाल्मीकि चौक पर पुलिस पार्टी द्वारा कड़ी नाकाबंदी जारी है। सेठी फाटक के निकट भी पीआर व पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर रखी है। आने-जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों की चैकिंग की जा रही है। डीएसपी संदीप सिंह ने लोगों से अपील की है जिन लोगों ने अपने वाहनों पर नंबर नहीं लिखवाया व नंबर जरूर लिखवायें। गाड़ी चलाते समय मोबाईल का इस्तेमाल न करें। पुलिस का सहयोग करें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:1, नाकाबंदी के दौरान विभिन्न स्थानों पर खड़ी पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*