पंजाब22फरवरी*डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह व नगर थाना प्रभारी ने चैकिंग के दौरान पंजाब सिंह को 6 ग्राम स्मैक सहित काबू किया
अबोहर, 22 फरवरी (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने तलाशी अभियान के दौरान पक्का सीडफार्म वासी पंजाब उर्फ पंजू पुत्र सतनाम सिंह घर की तलाशी ली तो उसके पास से 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार ने नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पंजाब सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान उससे बारीकी से पूछताछ की जायेगी।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*