पंजाब21अप्रैल*रेलवे पुलिस ने ईमानदारी दिखाते हुए सवारी का बैग लौटाया
अबोहर, 21 अप्रैल (शर्मा): नई आबादी गली नं. 11, कुम्हारा वाली गली निवासी निक्कु रहेजा, नेहा रहेजा अपने परिवार के साथ हरिद्वार जाने के लिए अबोहर रेलवे स्टेशन पर पहुचे थे। इस दौरान एक छोटा बैग वह स्टेशन पर ही भूल गए। रेलवे थाना के प्रभारी कस्तूर लाल के नेतृत्व में उनकी पुलिस पार्टी को यह बैग मिला। बैग निक्कु रहेजा का था। एएसआई राकेश कुमार व होमगार्ड के जवान राजकुमार ने बैग को अपने कब्जे में लिया और ईमानदारी दिखाते हुए बैग को निक्कु रहेजा के हवाले कर दिया।
फोटो:2, बैग लौटाते पुलिस कर्मचारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना25जून26*आरक्षक रामनरेश बैगा बने प्रधान आरक्षक, कोठी थाने में फित्ती लगाकर दी गई नई जिम्मेदारी।
गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |