[7/14, 21:07] Sn Sharma Punjab: चैक बाऊंस मामले में निछत्तर सिंह को दो वर्ष की कैद
अबोहर, 14 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वकील बिनोद बेरी ने 1 लाख 70 हजार चैक बाऊंस मामले में अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर चैक बाऊंस आरोपी निछत्तर सिंह पुत्र बसंत सिंह वासी शराभा नगर अबोहर के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। न्यायाधीश राजन अनेजा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बैं के वकील विनोद बेरी की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए निछत्तर सिंह पुत्र दर्शन सिंह को दोषी करार देते हुए दो वर्ष की सजा सुनाई।
[7/14, 21:07] Sn Sharma Punjab: कुछ मेडीकल वाले अभी भी बेच रहे हैं प्रतिबंधित दवाईयां
अबोहर, 14 जुलाई (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ पुलिस द्वारा 5 रोज पहले गली नं. 9 में मेडीकल पर नौकरी करने वाले भरत कुमार को नशीली गोलियां सप्लाई करने के मामले में काबू करने में सफलता हासिल की थी। अभी भी कुछ मेडीकल वाले व उनके कर्मचारी प्रतिबंधित दवाईयां बेचने का काम करते हैं। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि सिविल अस्पताल में जो पर्चिंया बनती है कर्मचारियों की मिलीभगत से गुमनाम पर्चियां भी बनाई जाती हैं। जिस पर मेडीकल पर दवाई मिल जाती है। इसकी बारीकी से जांच की जाये। इसी प्रकार जैन नगरी रोड पर कुछ मैडीकल वाले प्रतिबंधित दवाईयां बेचने का काम करते हैं। अगर इसकी जांच की जाये तो नशा बेचने वालों को काबू किया जा सकता है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*