औरैया14जुलाई*शिक्षक नेताओं ने बीएसए के समक्ष समस्याओं को रखा*
*बीएसए ने सभी समस्याएं के निराकरण का दिया भरोसा*
*ककोर,औरैया।* उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन तिवारी से भेंट कर जाकिर हुसैन इंटर कॉलेज फफूंद के वरिष्ठ शिक्षक को प्रोन्नति वेतनमान दिए जाने की मांग की , इंटर कॉलेजों में जूनियर स्तर तक वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक कर्मचारियों का वेतन समय से प्रत्येक महीने की 5 तारीख तक निर्गत करने की भी मांग की। अमान्य विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाते हुए सभी विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की गई। वार्ता करने वालो में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष व शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य , प्रांतीय शिक्षक नेता प्रेम नारायण दुबे , श्री नारायण दुबे, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित , परिषद के महामंत्री अनूप मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशाराम राजपूत, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री होशियार सिंह राजपूत आदि शिक्षक नेताओं ने समस्याओं को रखा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए शिक्षक नेताओं को भरोसा दिलाया।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*