पंजाब10जुलाई2023*हैरोइन सहित तीन काबू, पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 10 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई सुखदेव सिंह, सुखमंदर सिंह नई आबादी गली नं. 0 की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि कन्नू पुत्र पोखरराम नई आबादी गली नं.2, राजिदं्र कुमार पुत्र चेतनराम वासी अजीमगढ़, गोरव बजाज पुत्र विजय कुमार बजाज वासी गली नं. 0 नई आबादी अबोहर नशा लाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर तीनों आरोपियों को काबू किया। तीनों से 4 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उक्त तीनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसबीर कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से एक पुलिस के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*