पंजाब09जनवरी2023*पोस्त तस्करी के आरोपी को फिर मिला दो दिन का पुलिस रिमांड
अबोहर, 09 जनवरी (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई हरमंदिर सिंह, एएसआई शरणजीत सिंह ने 408 किलो पोस्त सहित काबू किए गए आरोपी पोस्त ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई हरमंदिर सिंह, एएसआई शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने राजस्थान की ओर से आ रहे एक कैंटर चालक से 408 किलो चूरा पोस्त बरामद किया था। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र भागीरथ वासी जैसला तहसील फिलौदी जिला जोधपुर हालाबाद गांव पृथ्वीराज का बीरा पंचायत सरजड़ा तहसील कुलैत, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं.2, 6.01.2023 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री