पंजाब07सितम्बर*17 किलो चूरा पोस्त सहित 1 काबू, 1 फरार
अबोहर, 6 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक रेंज सैल के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई साहब राम रामसरा के निकट दौराने गश्त जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति चेतक स्कूटर लेकर आता दिखाई दिया। शकर के आधार पर जब उसे रोक कर तलाशी ली तो स्कूटर में से दो किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरिंद्र कुमार उर्फ मोदी पुत्र रमेश कुमार वासी रामसरा के रूप में हुई। नरिंद्र सिंह ने बताया कि उसका दोस्त बंसी पुत्र भूपराम वासी रामसरा के पास 15 किलो पोसत है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। बंसी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 15 किलो पोस्त और बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 127, 5.09.2021 भांदस की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी नरिंद्र सिंह उर्फ मोदी को न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*