पंजाब01दिसम्बर*नगर थाना 2 की पुलिस ने तीन चोरों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त डीआर पैलेस कंधवाला रोड की तरफ जा रही थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि बाईपास के निकट तीन युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्हें काबू किया जाये तो उनसे भारी मात्रा में चोरी का सामान मिल सकता है। पुलिस ने छापा मारा तो उनसे चोरी का मोटरसाईकिल, गैस सिलेंडर बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रभजीत पुत्र चरणदास वासी गिदड़पिंडी कपूरथला, अमनदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह वासी बाजीगर बस्ती नजदीक फाटक फरीदकोट, सौरभ मक्कड़ पुत्र सुधीर मक्कड़ वासी गली नं. 8 को काबू किया। तीनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार11अगस्त26*6 करोड़ कांवरियों के जयकारे और प्रशासन की मिसाल बनी व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ कांवड़ मेला*
लखीमपुर खीरी11अगस्त26*भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक हुई,
कानपुर ग्रामीण11अगस्त26*छब्बानिवादा में सोलर प्लांट को लेकर UPNEDA अधिकारियों से हुई सार्थक वार्ता, सौंपा ज्ञापन*