September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब01दिसंबर*सुप्रीम कोर्ट ने रेहड़ी व फुटपाथ वालों को 2005 में जगह देने के निर्देश दिये थे: अविनाश नारंग

पंजाब01दिसंबर*सुप्रीम कोर्ट ने रेहड़ी व फुटपाथ वालों को 2005 में जगह देने के निर्देश दिये थे: अविनाश नारंग

पंजाब01दिसंबर*सुप्रीम कोर्ट ने रेहड़ी व फुटपाथ वालों को 2005 में जगह देने के निर्देश दिये थे: अविनाश नारंग
प्लास्टिक बैन होने के बावजूद धड़ल्ले से प्लास्टिक लिफाफों में आ रही हैं सब्जियां
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा): अबोहर सब्जी फ्रूट व रेहड़ी यूनियन के पूर्व प्रधान अविनाश नारंग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में रेहड़ी व फुटपाथ वालों को जगह देने के निर्देश जारी किये थे। इन निर्देशों में प्रधानमंत्री को भी पार्टी बनाया गया था और सभी स्टेटों के मुख्यमंत्रियों को रेहड़ी वालों व फुटपाथ वालों को जगह देने के निर्देश जारी किये थे। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा रेहडिय़ों को हटाने का प्लान बनाया जा रहा है। नगर निगम को चाहिए कि पहले इनके लिए जगह का प्रबंध करे फिर रेहडिय़ों को हटाया जाये। ऐसा नहीं किया तो यह सुप्रीम कोर्ट के 2005 में दिये गये आदेशों की अवहेलना होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कमिशनर व नगर निगम को मेयर को बताया कि शहर में प्लास्टिक लिफाफों पर बैन होने के बावजूद प्लास्टिक लिफाफों में धड़ल्ले से सब्जियां व फ्रूट आ रहे हैं। नगर निगम के कर्मचारी कभी भी सब्जी मंडी नहीं जाते। हर रोज हजारों की संख्या में बड़े लिफाफे शहर में आते हैं उनपर रोक नहीं लगाई गई। यदि किसी रेहड़ी वाले पर प्लास्टिक लिफाफा मिल जाता है तो उसपर कार्यवाई कर दी जाती है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। इन लिफाफों को भी बैन किया जाना चाहिए।
फोटो:5, जानकारी देते अविनाश नारंग।

Taza Khabar