पंजाब 30 दिसम्बर *घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने वाला एक आरोपी काबू
अबोहर, 30 दिसंबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, एडीशनल प्रभारी सबइंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने महिला के साथ मारपीट करने, दुव्र्यवहार करने के आरोप में मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मक्खन सिंह वासी दलमीरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा व बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जायेगी। मिली जानकारी अनुसार गांव दलमीर खेड़ा निवासी संदीप कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 140, 7.12.22 भांदस की धारा 452, 354, 341, 323, 148, 149 के तहत कुलविंद्र सिंह पुत्र मक्खन सिंह, मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र मक्खन सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मनप्रीत सिंह व बिट्टू पुत्र बूटा वासी दलमीरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संदीप कौर का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उसके घर में घुस कर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और दुव्र्यवहार किया।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व काबू किया गया आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*