पंजाब 28 जून *शहर में गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : डीएसपी संदीप सिंह
रेता बजरी यूनियन के प्रधान अशोक कुमार पर कातिलाना हमला, हुई लूटपाट, पुलिस कर रही है मामला दर्ज
अबोहर, 27 जून (शर्मा/सोनू): अबोहर रेता बजरी, क्रैशर यूनियन के प्रधान अशोक कुमार पुत्र ज्ञानचंद वासी गली नं. 11, धर्मनगरी अबोहर रात्रि अपनी गाड़ी में जा रहे थे कि दूसरी कार में 6 लोग सवार होकर आए जिनमें जीत मैंटल, जग्गा चलाना व अन्य चार लोगों ने अशोक कुमार पर कातिलाना हमला कर दिया और उससे 19 हजार लगभग लूट लिए व बुरी तरह घायल कर दिया। रविवार रात को उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया। फरीदकोट से आज करीब 3 बजे अबोहर सिविल अस्पताल अबोहर लाया गया। अशोक कुमार ने अपने बयानों में बताया कि उसे रंजिश के तहत मारपीट कर घायल किया गया व लूटपाट की गई है। अशोक कुमार का बयान नगर थाना पुलिस के एएसआई बहादुर सिंह ने लिए हैं। रेता बजरी यूनियन के पूर्व प्रधान विक्की ने बताया कि शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया जाये। उन्होंने बताया कि हमारे प्रधान अशोक कुमार पर जिन लोगों ने हमला किया है उनपर कड़ी कार्यवाई की जाये। आज एक शिष्ट मंडल नगर थाना अबोहर पहुंचा जिनमें पूर्व प्रधान विक्की, सुनील, विनोद सचदेवा, सोहन मिढ़ा व अन्य सदस्यों ने डीएसपी संदीप सिंह व थाना प्रभारी मनोज कुमार से मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई करने की मांग की। डीएसपी संदीप सिंह ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:4, डीएसपी से मुलाकात करते शिष्टमंडल, घायल का बयान लेते पुलिस
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,