पंजाब 27 जनवरी *सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में उपमंडल अधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू): स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंड्री स्कूल में गणतंत्र दिवस पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी आकाश बांसल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर गुरमीत सिंह क्राईम एंड वूमैन, तहसीलदार मनिंद्र सिंह, नायब तहसीलदार जगसीर सिंह, सीतो के नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र, न्यायाधीश अनीश गोयल, न्यायाधीश लखबीर सिंह, न्यायाधीश अर्जुन सिंह, न्यायाधीश राजन अनेजा, न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर, न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन मौजूद थे। बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, लीगल सर्विस अर्थारिटी के देसराज कम्बोज, हल्का प्रभारी दीप कम्बोज, आम आदमी पार्टी के पंकज नरूला भी मौजूद थे। उपमंडल अधिकारी आकाश बांसल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव पत्तरेवाला मेंं पीने के पानी का प्लांट लगाया जायेगा जिससे लोगों को पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध होगा। इसके अलावा गुमजाल बार्डर तक किसानों के लिए पानी पहुंचाया जायेगा। नहर पक्की करने के लिए ग्रांटे जारी की गई हैं। इसके अलावा मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जा रहे हैं। यहां गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगे। इस अवसर पर डीएवी स्कूल, सिंह सभा कन्या स्कूल व अन्य स्कूलों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी।
फोटो:6, तिरंगा फहराते एसडीएम व उपस्थित जज तथा प्रस्तुति देते बच्चे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें