पंजाब 27 जनवरी *गणतंत्र दिवस पर प्रयास स्कूल के दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया
परेड़ कमांडर एएसआई गुरमेल को भी किया सम्मानित
अबोहर, 27 जनवरी (शर्मा/सोनू): गणतंत्र दिवस का सरकारी कार्यक्रम स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कून लडक़े में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रयास स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यमेहमान उपमंडल अधिकारी व डीएसपी गुरमीत सिंह क्राईम एंड वूमैन, तहसीलदार मनिंद्र सिंह, नायब तहसीलदार जगसीर सिंह, सीतो के नायब तहसीलदार अविनाश चंद्र, न्यायाधीश अनीश गोयल, न्यायाधीश लखबीर सिंह, न्यायाधीश अर्जुन सिंह, न्यायाधीश राजन अनेजा, न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर, न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन मौजूद थे। बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, लीगल सर्विस अर्थारिटी के देसराज कम्बोज, हल्का प्रभारी दीप कम्बोज भी मौजूद थे। मुख्य मेहमानों ने प्रयास स्कूल के दिव्यांग बच्चों व परेड कमांडर एएसआई गुरमेल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा क्राईम रिपोर्ट शर्मा पत्रकार, पीटीसी के पत्रकार अवतार गिल, दैनिक सवेरा के सोनू सियाग, दैनिक जागरण से नरूला मौजूद थे। शर्मा पत्रकार ग्रुप की ओर से दिव्यांग बच्चों को 1100 रूपये भेंट किये गये।
फोटो:5, एएसआई गुरमेल सिंह व प्रयास स्कूल के बच्चों को सम्म्मानित करते मेहमान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें