पंजाब 27 अक्टूबर 2023* 10 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* 10 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 27 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अतुल सोनी नार्कोटिक्स रेंज फाजिल्का, एएसआई बलकरण सिंह व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार तथा अन्य पुलिस पार्टी ने दो युवकों शरणदीप उर्फ बॉबी पुत्र सुरजीत सिंह वासी गोबिंद नगरी गली नं.3 व आकाश पुत्र प्रमोद कुमार ईदगाह बस्ती अबोहर को 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 1 में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि यह माह कहां से लाते हैं और किसे सप्लाई करते हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई
भागलपुर9जुलाई26*सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।