पंजाब 24 जून *जाली नंबर लगाकर गाड़ी बेचने वाले दो आरोपी काबू
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, एएसआई विश£ेष कुमार महाराणा प्रताप मार्किट में मौजूद थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि कैंटरों को जाली नंबर लगाकर गंगानगर से अबोहर आये हुए हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और एक ट्रक को रूकवाया। ठोस सबूत न होने के कारण दोनों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान भोमा पुत्र दीराज वासी उदड़ फिलौधी चाखू जोधपुरा राजस्थान व रूप सिंह पुत्र नखत सिंह वासी रोहिना फिलौधी चालू राजस्थान के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया।
फोटो:2, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर 2026 कोसी MLC नामांकन में पूर्णिया में जनसैलाब, PK बोले – यह वोट सरकार पर लगाम लगाने का है
पूर्णिया बिहार 5 अक्टूबर26 *पूर्णिया में DM ने लगाया जनता दरबार, 62 फरियादियों की सुनी समस्याएं
पूर्णिया बिहार 5अक्टूबर26 /*SSP का एक्शन: भवानीपुर हर्ष फायरिंग में 24 घंटे में 4 अपराधी गिरफ्तार,