पंजाब 23 अगस्त *चोरी के मामले में सोनू पुत्र करतार सिंह बरी
अबोहर, 23 अगस्त (शर्मा/सोनू/रिंकू चुघ): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में चोरी के मामले में आरोपी सोनू पुत्र करतार सिंह वासी भगवानपुरा मलोट के वकील मनदीप सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट मनदीप सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए सोनू पुत्र करतार सिंह को सबूतोंं के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने अश्वनी कुमार पुत्र जगदीश कुमार वासी धर्मनगरी के बयानों के आधार पर उसके घर में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 172, 19.07.2020 भांदस की धारा 457, 380, 411 आईपीसी के तहत सोनू पुत्र करतार सिंह वासी मलोट को काबू किया। सोनू के वकील मनदीप सिंह ने अदालत में पेश कर उसकी जमानत करवाई।
फोटो:3, बरी हुआ सोनू पुत्र करतार सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟