पंजाबीस मई 2023 *थाना बहाववाला पुलिस ने 10 किलो पोस्त सहित दो को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहलाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित बजीतपुर भोमा की तरफ जा रहे थे कि सामने से दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उनकी तलाशी ली तो उनके झोलों से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान भिंदर सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी डबवाली मलको मुक्तसर, बलवीर सिंह उर्फ वीरा पुत्र हरनाम सिंह वाली कोलियांवाली जिला मुक्तसर साहिब के रूप मेेंं हुई। दोनों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 49, 19.05.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
जयपुर2जुलाई26*करण प्रोडक्शन हाउस’ एवम वायु रिकॉर्ड्स,का हुआ पोर्टफोलियो शूट ; टॉप मॉडल्स का हुआ शूट**
कौशाम्बी2जुलाई26*कृतिका केसरवानी मनौरी बाजार का नाम किया रोशन*