पंजाब 19 जनवरी *सब्जी वालों से लूटपाट करने वाले आरोपी फिर दो दिन के पुलिस रिमांड
अबोहर, 19 जनवरी (शर्मा/सोनू): डीएसपी विभोर शर्मा व नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सब्जी मंडी फाजिल्का रोड पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों जज सिंह उर्फ गिदड़ी पुत्र राजिंद्र कुमार, अमनदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलतेज सिंह को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इन आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अभी इस मामले में दो आरोपी कंटू उर्फ प्रकाश पुत्र बाग सिंह, सुनील कुमार उर्फ शीनू पुत्र धर्मचंद वासी गांव किकरखेड़ा फरार बताये जा रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा आरोपियों को काबू करने के लिए छापे मारी जारी है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जायेगा।
फोटो: 5, जानकारी देते डीएसपी, पकड़े गए आरोपी व पीडि़त।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*