पंजाब 18 अक्टूबर *डीएसपी कैलाशचंद शर्मा ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बाजारों में की चैकिंग
अबोहर, 18 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): दीपावली के पावन अवसर को लेकर पुलिस द्वारा कड़ी चैकिंग जारी है। फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह, एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल के नेतृत्व में जिला फाजिल्का में चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा व नगर थाना के प्रभारी सर्बजीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, रेलवे पंजाब पुलिस के प्रभारी इंस्पैक्टर कस्तूर लाल, एएसआई दया सिंह, सबइंस्पैक्टर दर्शन सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह, एएसआई वधावा सिंह, एएसआई भजन लाल, आरपीएफ पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर गाडिय़ों की चैकिंग की गई। यात्रियों का सामान भी चैक किया गया। इसके अलावा बाजार नं. 11, 12 में भी चैकिंग अभियान चलाया गया। बिना नंबरी मोटरसाईकिलों के बारे में भी जांच की। अबोहर बस स्टैंड में बसों की भी चैकिंग की गई। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसे छुए बिना पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:5, रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*अनोळखी लिंकवर क्लिक करू नका! वाढत्या सायबर गुन्हेगारीविरोधात रायगड पोलिसांचे नागरिकांना सतर्क राहण्याचे आवाहन
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*