पंजाब 16 सितम्बर 2024* 800 ग्राम अफीम सहित काबू किए गए युवकों को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): अबोहर के सीआईए स्टाफ ने 800 ग्राम अफीम सहित काबू गए दो युवकों पवन कुमार पुत्र साहब राम, राज करण पुत्र हरीचंद वासी केराखेड़ा सदर थाना अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त पश्चिम विहार की तरफ जा रही थी कि सामने से आ रहे दो युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली तो दोनों से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र साहब राम, राज करण पुत्र हरीचंद वासी केराखेड़ा सदर थाना अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया था।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आारोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*