March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 16 सितम्बर 2023* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक

पंजाब 16 सितम्बर 2023* नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
लडक़ी के अदालत में करवाए गए 164 के बयान, मेडिकल के बाद धारा 376 व पोस्को एक्ट की बढ़ौतरी की गई
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई काला सिंह ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर यूपी भगा ले जाने व बलात्कार के आरोप में हरदीप सिंह पुत्र भूप राम वासी नागला मनदाती तहसील जसराणा जिला फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को काबू कर पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाए गए। लडक़ी का मेडीकल करवाया गया। मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 376 व पोस्को एक्ट की बढ़ौतरी की गई है।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने नाबालिग लडक़ी के पिता के बयानों पर उसकी लडक़ी को भगाने के आरोप में मुकदमा नं. 101, 12.9.23 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत हरदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी को हरदीप को काबू किया था। मामले की जांच जारी है।

फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

Taza Khabar