पंजाब 15 मार्च 2024* स्टील ब्रिज की टूटी टाईलों से कभी भी हो सकता है हादसा
अबोहर, 15 मार्च (शर्मा/सोनू): नई आबादी को बाजार से जोडऩे वाला स्टील ओवर ब्रिज की टाईलें जगह-जगह से उखड़ गई हैं जिस कारण लोगों को इस पुल से गुजरते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टाईलों के टूटने से बने खड्डों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन अबोहर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस पुल की टाईलों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस पुल की टाईलें उखड़ चुकी हैं जिसे अपनी आभा अपना अबोहर टीम ने ठीक करवा दिया था लेकिन अब दोबारा टाईलें उखड़ गई हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने नगर निगम प्रशासन व रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस पुल को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये।
फोटो : 4 स्टील ब्रिज की उखड़ी हुई टाईलें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*
उत्तर प्रदेश2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार2अगस्त26*हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत, चंडीगढ़ के थे सभी युवक…