पंजाब 15 मार्च 2024* अदालत के पूर्व रीडर को डराधमका कर लूटपाट करने के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार पुलिस रिमांड पर
लूटपाट व छीना झपटी करने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़
अबोहर, 15 मार्च (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़, डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि इलाके में लूटपाट व छीना झपटी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने रीडर को धरा धमका कर लूटपाट करने के आरोप में मां-बेटे को काबू करने में सफलता हासिल की है। बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने पूर्व रीडर बलविंद्र सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 42, 14.03.24 भांदस की धारा 389, 120बी के तहत उससे लूटपाट व डराने-धमकाने के आरोप में विक्रमजीत सिंह पुत्र रमेश कुमार, माता सुनीता पत्नी रमेश कुमार वासी सुंदर नगरी अबोहर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले मं शालू सुमित्रा वासी सादुलशहर जिला गगानगर राजस्थान, अंग्रेज सिंह व वीरपाल कौर पत्नी अंग्रेज सिंह वासी थादेवाला जिला श्रीमुक्तसर साहि व अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो :2, पूर्व रीडर, एसएसपी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा