पंजाब 15 नवम्बर 2024* डीएसपी बरजिंद्र सिंह ने किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक
पराली जलाने से पर्यावरण होता है प्रदूषित : डीएसपी बरजिंद्र सिंह
अबोहर, 15 नवंबर (शर्मा/ सोनू): पंजाब सरकार द्वारा किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया हुआ है। फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के नेतृत्व में डीएसपी क्राईम एंड वूमैन बरजिंद्र सिंह ने गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने की अपील करते हुए इससे होने वाले नुक्सान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा आग लगने से धरती के पोषक जीव नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पराली के धुएं से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी नुक्सान पहुंचता है। उन्होंने किसानों को पराली को खेतों में ही जोत देने की अपील की ताकि इससे खेतों की उपजाऊ शक्ति बढ़ सके। उन्होंने कह सरकार द्वारा किसानों को सबसिडी पर उपकरण मुहैया करवाये जा रहे हैं जिससे पराली को सही ढंग से निपटाया जा सके।
फोटो:2, किसानों को जागरूक करते डीएसपी बरजिंद्र सिंह व उनकी टीम।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर २२ अप्रैल २६* शिववराजपुर के दहेलिया गांव में महिला की संदिग्ध मौत, थाना प्रभारी मौके पर*
*🏵️पपीते के पत्तो की चाय किसी भी स्टेज के कैंसर को सिर्फ 60 से 90 दिनों में कर देगी जड़ से खत्म,🏵️*
पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*