पंजाब 10 सितम्बर 2024* 30 किलो चूरा पोस्त दो आरोपी पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे
अबोहर, 10 सितम्बर (शर्मा/सोनू): सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, एएसआई मनजीत सिंह, सबइंस्पैक्टर मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने 30 किलो चूरा पोस्त सहित सुरिंद्र कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी भागू व बिट्टु पुत्र चौधरी राम वासी बहाववाला को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेज देने के आदेश पारित किये। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने लिंक रोड भागू पर नाकाबंदी कर रखी थी। दो युवकों सुरिंद्र कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी भागू व बिट्टु पुत्र चौधरी राम वासी बहाववाला को 30 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं.95, 7.9.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
कानपुर नगर30जून26*अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद का जगह जगह हुआ स्वागत
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम