पंजाब 08 अक्टूबर 2024* आर्म्स एक्ट के मामले में भीम व शिशपाल को 8 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर 08 अक्तूबर (शर्मा, सोनू):एसपीडी प्रदीप सिंह सिद्धू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बरा? व सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी रूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आर्म्स एक्ट के तहत भीम सैन पुत्र साहब राम, शिशपाल सिंह पुत्र रामजीलाल वासी पंजकोसी को चार 32 बोर रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों आरोपियों भीम सैन पुत्र साहब राम, शिशपाल सिंह पुत्र रामजीलाल वासी पंजकोसी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया था। जहां योग्य न्यायाधीश ने दोनों को 8 दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज दिया। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि दोनों आरोपी किसी गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। पुलिस असला बरामद करने के लिए दूसरे राज्य जायेगी।
अगर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है आखिर यह रिवाल्वर किससे लेकर आये थे और किस वारदात को अंजाम देना था। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_