पंजाब 06 दिसम्बर *सरकारी प्राईमरी स्कूल दलमीर खेड़ा के समक्ष भरा पानी, विद्यार्थी व अध्यापक परेशान
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा/सोनू): एक तरफ जहां सरकार स्कूलों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर दलमीरखेड़ा के सरकारी प्राईमरी स्कूल के बाहर भरा पानी यहां आने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव में बने छप्पड़ का पानी ओवरफ्लो होकर स्कूल के गेट के समक्ष जमा हो गया है। कई बार विद्यार्थी पानी से निकलते समय गिर कर घायल तक हो जाते हैं। स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने पंचायत व प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के गेट के आगे भरे पानी की जल्द से जल्द निकासी करवाई जाये और छप्पड़ के पानी का पुख्ता प्रबंध किया जाये ताकि दोबारा पानी न भर सके।
फोटो:1, स्कूल के गेट के आगे भरा पानी व पानी से होकर गुजरते विद्यार्थी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*
लखनऊ16 नवम्बर 26*राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया।
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील