औरैया 06 दिसम्बर *संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का मनाया परिनिर्वाण दिवस*
*भारतीय दलित पैंथर ने बडी धूमधाम से डा. अंबेडकर की निकाली यात्रा*
*औरैया।* भारतीय संविधान निर्माता
परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर 06 दिसंबर 2022 को परम्परागत श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दलित पैंथर औरैया के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। जिसमें अम्बेडकर अनुयाई लोगों द्वारा अपने मसीहा के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आयोजन का रूट मैप के अनुसार सुबह मंगलवार की सुबह साढे 9 बजे से अम्बेडकर पार्क जमुहीं से हुआ। इसके बाद दयालपुर केशमपुर-वाया फफूंँद, जगजीवनपुर वाया सल्हापुर-सुजानपुर वाया कंचौसी मोड़ चमरौआ, कंचौसी गांव, कंचौसी बाजार, नौगवां, बिझाई व खजुवैया पहुंचकर संपन्न हुआ। बाबा साहब के अनुयायियों ने सैकड़ों की संख्या में अपनी सहभागिता की। इस मौके पर प्रमुख रूप से पैंथर संतोष कुमार, प्रदेश महासचिव भारतीय दलित पैंथर जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र दोहरे, जिला प्रभारी योगेश कुमार, जिला महासचिव आशाराम कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कठेरिया, अमित कुमार, धर्मवीर, अतुल कुमार, संजय प्रधान, प्रधान रंजना गौतम, प्रधान पति सुशील उर्फ छोटे, वीरसिंह, अंशू कठेरिया, उमंग कठेरिया, दिनेश पाल, राहुल, जगराम, हरीश चंद्र , मनोज राजपूत, भूरे कुशवाहा, विमल दोहरे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा रावण दहन कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है