पंजाब 05 सितम्बर 2024* लूटपाट करने के मामले में एक आरोपी गुरजोत सिंह उर्फ जोती काबू, पुलिस रिमांड पर, दो फरार
अबोहर, 05 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएपी अबोहर अरूण मुंडन व नगर थाना 1 के प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि शहर में लूटपाट करने वाले मामले में एक आरोपी गुरजोत सिंह उर्फ जोती पुत्र अमनिंद्र सिंह वासी बुर्जमुहार अबोहर को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से दो मोबाईल व लूटपाट में प्रयोग किया गया मोटरसाईल बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपी हैप्पी पुत्र कुलबीर सिंह वासी बुर्जमुहार कालोनी व हसनदीप पुत्र मांगा सिंह वासी बुर्जमुहार अभी फरार बताये जा रहे हैं। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त लुटेरों ने नरेश कुमार सहयोगी पत्रकार के साथ लूटपाट को अंजाम दिया था। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने राधा कृष्ण पुत्र झंडा राम वासी नूर कालोनी अबोहर के बयानों पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 186, 3.9.24 भांदस की धारा 309, 126(2)बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*