पंजाब 05 सितम्बर 2024* अदालत ने 5 लाख चैक बाऊंस के मामले में भीम सैन को बरी किया
एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलें सुनने के बाद भीमसैन को सबूतों के अभाव में बरी किया
अबोहर, 05 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश सुखमनदीप सिंह की अदालत में 5 लाख चैक बाऊंस के आरोपी भीम सैन अबोहर के वकील हरप्रीत सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर बलजिंद्र सिंह पुत्र गुरजंट सिंह वासी मोढ़ीखेड़ा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 5 लाख चैक बाऊंस के मामले में भीमसैन केा दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी नई आबादी निवासी एक फायनांसर के रिश्तेदार बलजिंद्र सिंह पुत्र गुरजंट सिंह ने भीमसैन के खिलाफ 5 लाख चैक बाऊस का केस दायर किया था। भीमसैन ने अपने वकील हरप्रीत सिंह के माध्यम से जमानत करवाकर केस में शामिल हुए। अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:6, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गाज़ियाबाद १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
हरदोई १९ जून २०२६ * रात्रि टूर्नामेंट: अटिया पुरवा ने देहलिया को 35 रन से हराया, पिहानी ने 10 विकेट से जीता मैच
पूर्णिया बिहार 19 जून 26 पूर्णिया को मिला पहला SSP: डॉक्टर से खाकीधारी बने शौर्य सुमन संभालेंगे कमान, स्वीटी सहरावत की विदाई पटना स्पेशल ब्रांच