पंजाब 02 सितम्बर *नगर निगम के चीफ सैनेटरी इंस्पैक्टर पर हमला करने वाले लोगों पर मामला दर्ज
अबोहर, 02 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नगर निगम के चीफ सैनेटरी इंस्पैक्ट संदीप कटारिया के बयानों के आधार पर उनपर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 250, 1.09.22 भांदस की धारा 353, 186, 332, 506, 120बी के तहत सैनेटरी इंस्पैक्टर करतार सिंह, सैनेटरी इंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह, पुरूषार्थ व अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संदीप कटारिया ने बताया कि जब वह बठिण्डा से अबोहर आया तो ज्ञान सिनेमा के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि यह हमला एक साजिश के तहत करवाया गया है। उन्होंने इस मामले से संबंधित लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। दूसरी ओर सैनेटरी इंस्पैक्टर करतार सिंह व अन्य लोगों ने इस मामले को झूठा बताया है। उन्होंने बताया कि अगर इस मामले की जांच बारीकी से की जाये। हमले में हमारा कोई संबंध नहीं है।
फोटो:5, फाईल फोटो: सैनेटरी इंस्पैक्टर संदीप कटारिया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*