नोयडा21मई26*राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अवाना ने दी श्रद्धांजलि
विनोद तकियावाला, यूपीआजतक, नोएडा
नोयडा*देश के पूर्व प्रधानमंत्री और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश अवाना एडवोकेट ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दिनेश अवाना ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अवाना ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत को आधुनिक तकनीक, कंप्यूटर और दूरसंचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं को नई सोच और देश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी की नीतियां और विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
दिनेश अवाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता
“राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक भारत की सोच दी। सूचना प्रौद्योगिकी और युवाओं को आगे बढ़ाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।”
नोएडा से विनोद तकियावाला, यूपीआजतक।

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*