नई दिल्ली3जुलाई26*शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल, ₹3,104 महंगा हुआ गोल्ड; चांदी भी ₹4,504 चढ़ी_*
*नई दिल्ली:* सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। शुक्रवार, 3 जुलाई को लगातार चौथे दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 3,104 रुपये की बढ़त के साथ 1,46,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,834 रुपये, 18 कैरेट का 1,09,580 रुपये और 14 कैरेट सोना 85,473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
उधर, चांदी भी आज 4,504 रुपये महंगी होकर 2,33,354 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव 1,43,003 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,28,850 रुपये प्रति किलो थी। पिछले चार कारोबारी दिनों में सोना 4,686 रुपये और चांदी 13,374 रुपये तक महंगी हो चुकी है, जिससे सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है।
*प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 3 जुलाई 2026:*
*शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम:*
दिल्ली ₹1,47,150
जयपुर ₹1,47,150
मुंबई ₹1,47,000
कोलकाता ₹1,47,000
अहमदाबाद ₹1,47,050
पटना ₹1,47,050
रायपुर ₹1,47,000
भोपाल ₹1,47,050
चेन्नई ₹1,49,560
लखनऊ ₹1,47,150
*अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें:*
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
*1.ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च:*
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
*2.खरीदारी की मात्रा डिमांड फैक्टर:*
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।
*3.लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका:*
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
*4.पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य:*
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
*सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान:*
*1.सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:*
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
*2.कीमत जरूर क्रॉस चेक करें:*
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार