July 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे के बाद देश की घटनाक्रम ताजा खबरें* 👇

नई दिल्ली21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे के बाद देश की घटनाक्रम ताजा खबरें* 👇

नई दिल्ली21जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे के बाद देश की घटनाक्रम ताजा खबरें*

👇
*===============================*

*1* कांग्रेस की गुप्त योजना: कैसे अचानक PM आवास के बाहर जुट गए कांग्रेस सांसद, पुलिस-शासन क्यों नहीं रोक पाए धरना?

*2* वायरल हुआ राहुल गांधी का हिरासत में लेने का वीडियो, जमीन पर लेट मीडिया को दी बाइट; कहा- लोकतंत्र खत्म

*3* पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, फिर संसद में चर्चा; कांग्रेस ने सरकार से बहस के प्रस्ताव को ठुकराया

*4* दिल्ली पुलिस ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरपोक है। वो डरती है। हम उनसे नहीं डरते, वो हमसे डरते हैं

*5* राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ”छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए

*6* राहुल गांधी को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग थाने ले गई पुलिस… पीएम आवास के बाहर से हटाई गई भीड़

*7* राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, हिरासत में लिए जाने के दौरान चोट पहुंचाने के आरोप

*8* केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका दावा है कि राहुल गांधी ने पहले कहा था कि यदि सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हो जाए तो वह धरना खत्म कर देंगे। लेकिन सरकार की सहमति मिलने के बाद उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की नई मांग जोड़ दी

*9* डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि सरकार की ओर से संसद में चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी जोड़ दी। मंत्री के मुताबिक, जब उन्हें याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की मांग रखी थी, तब राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी मांगें बदल गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

*10* केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें। राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष काअपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है। सरकार नीट और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है

*11* केंद्रीय मंत्री ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अब तक इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए नियमानुसार कोई औपचारिक नोटिस नहीं दिया है। मंत्री का कहना है कि सरकार नीट और उससे जुड़े सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है

*12* दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर धरना देंगे कॉकरोच, समर्थकों को रिहा करने की मांग

*13* कॉकरोच पार्टी प्रमुख बोले-बात करना है तो सरकार खुद आए, संसद मार्च में बर्गर खाने वाले प्रवक्ता को हटाया; वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट

*14* शंभू बॉर्डर से लौटने की तैयारी में किसान, मांगों का ज्ञापन स्वीकार, शिवराज चौहान से मुलाकात का मिला भरोसा, फिर पड़े नरम

*15* ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

*16* जंतर-मंतर के आंदोलन को तौल रहे हैं सरकार और विपक्ष, सदन में आगे भी हंगामे के आसार
*==============================*

Taza Khabar